फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो शिक्षकों ने आठ साल के छात्र के साथ किया दुष्कर्म

Thu, 29 Feb 2024 01:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सितारगंज। सितारगंज में दो शिक्षकों पर आठ साल के छात्र के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के ग्रामीण अंचल के निजी स्कूल प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर एक शिक्षक को हटा दिया था, जबकि एक शिक्षक पहले ही स्कूल छोड़ चुका था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित बालक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा कक्षा आठ का छात्र है। वह काफी दिनों से गुमसुम और डरा सहमा रहता था। काफी पूछने पर बालक ने बताया कि हाथीखाना मोहल्ला निवासी लव गुप्ता और ग्राम बिरिया निवासी जयप्रताप सिंह उर्फ चन्नू एक वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। शिक्षकों ने इसकी जानकारी किसी अन्य को देने पर अनुत्तीर्ण करने और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप लगाया है कि अन्य बच्चों के साथ भी इस तरह का कृत्य किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल भूपेंद्र सिंह बृजवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 377, 506 व बालकों का संरक्षण अधिनियम 5 व 6 के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें