फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लकड़ी काट रहे वन निगम श्रमिक पर झपटा भालू

Thu, 29 Feb 2024 01:37 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
घायल श्रमिक सुरेश।-संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन

खटीमा। सुरई वन क्षेत्र में बुधवार सुबह लकड़ी काट रहे एक वन निगम के श्रमिक पर भालू ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सुरई वन क्षेत्र में वन निगम की ओर से लकड़ियों का कटान चल रहा है। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे निगम के श्रमिक जंगल में लकड़ियां काट रहे थे। तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने शक्तिफार्म निवासी श्रमिक सुरेश हालदार पुत्र सुशांत हालदार पर हमला बोल दिया। इससे उसके दोनों हाथ जख्मी हो गए। दूसरे श्रमिकों के शोर मचाने पर भालू भाग गया। सुरेश के साथ लकड़ी काट रहे निर्मल राय ने बताया कि सुरेश की चीख की सुनकर सभी श्रमिकों ने शोर मचाया तो भालू गया। एसडीओ संचिता वर्मा ने बताया कि घायल श्रमिक को खटीमा उप जिला अस्पताल लाया गया, जहां से घायल श्रमिक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें