फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: पंत विवि के दो प्राध्यापक उत्तराखंड के संस्थानों में निदेशक नियुक्त

Sat, 21 Oct 2023 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंतनगर। उत्तराखंड शासन के तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय स्थित प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्राध्यापक डॉ. विनय कुमार सिंह को नन्ही परी सीमांत प्रौद्योगिकी संस्थान पिथौरागढ़ का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग में प्राध्यापक डॉ. एचएल मंडोरिया को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर का निदेशक बनाया गया है। तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव रविनाथ रामन की ओर से शुक्रवार की शाम को जारी आदेश में यह नियुक्ति तीन वर्ष या अधिवर्षता आयु, जो भी पहले हो के लिए की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें