फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमात से लौट रहे दो संदिग्धों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित गांव बरहैनी में दो संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है। दोनों लोग हल्द्वानी के वनभूलपुरा निवासी है। दोनों लोग जमात से लौट रहे थे। जमात के दो लोगों के पकड़े जाने से लोगों में वायरस के संक्रमण की आशंका को लेकर लोग सहमे हुए हैं। कोतवाल एनबी भट्ट ने बताया कि पुलिस ने बरहैनी क्षेत्र में जा रहे दो संदिग्ध को पकड़ पूछताछ की। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोहम्मद लुकमान निवासी नई बस्ती वनभूलपुरा ओर मोहम्मद वसीम निवासी ताज मस्जिद वनभूलपुरा बताया। प्रारंभिक जांच में दोनों के जमात से लौटने की पुष्टि हुई है। कोतवाल के अनुसार इनके अन्य साथी यूपी के टांडा रामपुर में है। स्थानीय अफसरों उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें