सीआरपीएफ की ओर से जरूरतमंदों को दिया गया राशन
- फोटो : AMAR UJALA
चिनैनी। सीआरपीएफ की एफ-137 बटालियन की ओर से जरूरतमंद परिवारों को राशन तथा अन्य सामान वितरित किया गया, सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत धर्मथल की एफ 137 सीआरपीएफ की बटालियन की ओर से इंस्पेक्टर भगवान सिंह के नेतृत्व में समरोली के पास पिछले कुछ दिनों से टेंट लगाकर बैठे करीब 10 परिवारों को राशन तथा अन्य सामान वितरित किया गया, कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन के बाद सर्कस का कार्य करने वाले उक्त परिवार गांव समरोली में टेंट लगाकर रह रहे हैं जिन्हें मंगलवार को सीआरपीएफ की ओर से राशन दूध तथा अन्य जरूरी सामान दिया गया ताकि इन परिवारों को खाने के लिए परेशान ना होना पड़े, गौरतलब है कि कुछ दिन पहले समाजिक संस्थाओं द्वारा भी इन परिवारों को राशन तथा अन्य सामान वितरित किया गया था