फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शानदार प्रदर्शन करने वाली दो छात्राएं सम्मानित

विज्ञापन
रुद्रपुर में बच्चों को सम्मानित करते उद्योगपति ​शिव कुमार अग्रवाल। आयोजक
विज्ञापन
रुद्रपुर। गोवा में दो जून को आयोजित हुए इंटरनेशनल फेस्टिवल एवं डांस प्रतियोगिता में शहर के बच्चों ने प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। रामपुर रोड स्थित कुमार ऑक्सीजन कंपाउंड में हुए कार्यक्रम में कुमार ग्रुप आफ इंडस्ट्रीज के चेयरमैन शिव कुमार अग्रवाल ने दो बच्चों मानवी सिंह और शमिष्ठा राय को सम्मानित कर हौंसला अफजाई की। उन्होंने बच्चों को बधाई देने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। फेस्टिवल में रुद्रपुर की छात्रा मानवी सिंह ने जूनियर कैटेगरी में दूसरा स्थान, शमिष्ठा राय ने सीनियर कैटेगरी में तीसरा स्थान प्राप्त किया था। माइनर कैटेगरी में शिवांश पनवार ने चौथा, जूनियर कैटेगरी में कार्तिक सक्सेना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रोहित बनोत्रा को बेस्ट कोरियोग्राफी इंटरनेशनल अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। वहां पर रुकमन अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें