काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को नशा मुक्त भारत अभियान व ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें 24 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। नोडल डॉ. आरसी कश्यप ने बताया कि इस संबंध में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, जागरूकता शिविर आयोजित करने के समाज कल्याण विभाग से निर्देश प्राप्त हुए हैं। सभी प्रतिभागियों की उत्तर पुस्तिकाएं जिला समाज कल्याण विभाग को भेज दी हैं, जहां मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन किया जाएगा। वहां पर डॉ. आरसी कश्यप, डॉ. संतोष पंत, डॉ. कुंवर पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद