काशीपुर नगर निवासी बाइक सवार दो छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे गजरौला क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से उनकी बाइक घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
काशीपुर नगर निवासी बाइक सवार दो छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे गजरौला क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से उनकी बाइक घुस गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला केशवपुरम निवासी पॉलिटेक्निक के छात्र रामप्रताप (23) और सूत मिल निवासी रवि कुमार (26) बृहस्पतिवार की सुबह काशीपुर से नोएडा किसी काम से जा रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान रास्ते में नेशनल हाईवे पर गजरौला के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कैंटर में पीछे से जा घुसी। हादसे में रामप्रताप सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी रवि कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल रवि को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज कर रवि की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायर रवि को मेरठ के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस की ओर से सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।