फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: यूपी के दो तस्कर दबोचे, रुद्रपुर में करनी थी सप्लाई; दो किलो अफीम बरामद

Sun, 19 Jul 2026 11:39 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो किलो प्रतिबंधित अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने दो किलो प्रतिबंधित अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश से अफीम लेकर रुद्रपुर में एक व्यक्ति को सप्लाई देने आए थे। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

शनिवार रात बगवाड़ा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह रिंगवाल अपनी टीम के साथ रामनगर शिव मंदिर के पास फ्लाईओवर के निकट रिंग रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एसओजी टीम भी मौके पर पहुंच गई। संयुक्त चेकिंग के दौरान तेज बारिश में करतारपुर की ओर से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए।

पुलिस ने उन्हें रुकने का संकेत दिया तो दोनों ने बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया लेकिन बारिश के कारण सड़क पर फिसलकर गिर पड़े। इस दौरान उन्होंने अपने बैग अंधेरे में फेंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान झनकार सिंह (28) निवासी बहेड़ी और आकाश वर्मा (23) निवासी पीलीभीत के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो किलोग्राम अफीम बरामद हुई।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनपानी क्षेत्र के एक व्यक्ति ने उन्हें यह अफीम फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए दी थी। पुलिस ने इस जानकारी के आधार पर संबंधित व्यक्ति की भूमिका की जांच भी शुरू कर दी है। सीओ विभव सैनी ने कहा कि दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोर्ट में पेशी की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें