नानकमत्ता थाने में पुलिस की गिरफ्त में तस्कर।
- फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक से स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे दो स्मैक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ टुकड़ी मार्ग पर ग्राम मिलक के पास घेराबंदी की। टुकड़ी की ओर से आ रही बाइक (यूके06एएक्स-8176), एक बिना नंबर की बाइक के चालक को रुकने का इशारा किया। पुलिस टीम को देखते ही युवकों ने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में युवकों के पास से छह ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पूरन सिंह निवासी सिंचाई खेड़ा व सोनू सिंह निवासी ग्राम हजारा पूरनपुर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने बाइकों को सीज कर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई जगत सिंह भंडारी, कांस्टेबल मोहित वर्मा, वीरेंद्र सिंह बोरा व हरीश कुमार शामिल थे।