फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहे दो विद्यालयों को कराया बंद

विज्ञापन
बाजपुर में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालय को बंद कराती एबीईओ प्रेमा बिष्ट। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। बीईओ और एबीईओ ने बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। इन विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों को अभिभावकों की सहमति के आधार पर नजदीक के सरकारी या मान्यता प्राप्त स्कूलों में प्रवेश दिलाया जाएगा। इन दोनों स्कूलों में छात्रों की संख्या 188 है।
विज्ञापन

मंगलवार को बीईओ हवलदार प्रसाद, उप शिक्षा अधिकारी प्रेमा बिष्ट ने बाजपुर गांव में चले रहे एजुकेशन जोन पब्लिक स्कूल और एमसीएस मेमोरियल स्कूल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल संचालक और मौजूद प्रबंधक तंत्र विद्यालय मान्यता के दस्तावेज नहीं दिखा पाए। जिस पर शिक्षाधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से दोनों स्कूलों को बंद करा दिया। इसके बाद शिक्षाधिकारियों ने इसी गांव स्थित एमसीएस मेमोरियल स्कूल का भी निरीक्षण किया। एबीईओ ने बताया कि एमसीएस मेमोरियल स्कूल एक मदरसे के रूप में चल रहा है। स्कूल की मान्यता के लिए मदरसा परिषद को नवंबर 2017 में आवेदन भेजा गया था। लेकिन परिषद की ओर से मान्यता नहीं मिली है। स्कूल संचालक को मान्यता मिलने तक स्कूल बंद रखने की हिदायत दी है। एबीईओ ने बताया कि बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों को मान्यता के दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए अक्तूबर माह में उनकी ओर से नोटिस भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें