फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जसपुर में दो मरीज को डेंगू की पुष्टि, हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जसपर। क्षेत्र में डेंगू ने अपनी दस्तक दे दी है। नगर निवासी एक छात्रा एवं यूपी के एक व्यक्ति को में डेंगू के लक्षण मिले हैं। सोमवार को इन्हें नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में डेंगू का पहला मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया। विभागीय टीम जल्द ही डेंगू प्रभावित क्षेत्र से जांच के लिए खून के नमूने एकत्र करेगी।
विज्ञापन


मोहल्ला जोशियान निवासी 15 वर्षीय एक छात्रा एवं सीमावर्ती थाना अफजलगढ़ के ग्राम चूड़वाला निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति को उनके परिजनों ने बुखार एवं थकान की शिकायत पर सोमवार को सिंघल नर्सिग होम में भर्ती कराया। ईएमओ डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने दोनों मरीज के ब्लड की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में दोनों को डेंगू के प्रारंभिक लक्षण देखने के बाद उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। सीएचसी के सीएमएस डाॅ. धीरेंद्र मोहन गहलोत ने बताया कि सोमवार को नगर के निजी अस्पताल में डेंगू के दो मरीज भर्ती होने की सूचना मिली है। इनमें एक मोहल्ला जोशियान की छात्रा तो दूसरा मरीज यूपी के चैड़वाला का है। सरकारी अस्पताल में छह बैड का एक डेंगू वार्ड बनाया गया है। उन्होंने बताया कि डेंगू प्रभावित क्षेत्र में जल्द ही टीम गठित कर खून के नमूने लेकर जांच के लिए जिला चिकित्सालय भेजा जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से गंदे पानी से बचने तथा सफाई का ध्यान रखने का आह्वान किया।
13 लोगों की कराई डेंगू जांच, 14 जगह मिला लार्वा

रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को 13 लोगों की डेंगू की जांच कराई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जिले में 14 स्थानों पर लार्वा पाया गया।



जिला वैक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि सोमवार को आशा कार्यकताओं की जांच में छह स्थानों पर और स्वयंसेवकों की जांच में आठ स्थानों पर लार्वा मिला। लार्वा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बताया कि अब तक जिले में डेंगू पॉजिटिव पाए गए तीन मरीजों में से दो पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं। एक का इलाज हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। उसकी सेहत में सुधार है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें