फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे दो पक्षों में जमकर मारपीट

Thu, 22 Jan 2026 01:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सितारगंज। स्थानीय उप जिला अस्पताल में इलाज के लिए आए दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बीच-बचाव करने पर दोनों पक्षों ने पीआरडी जवान पर भी हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को चिकाघाट पुल के पास हाईवे पर बाइक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। इससे कार और बाइक सवार पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल दोनों पक्ष मारपीट करते हुए अस्पताल तक पहुंचे। अस्पताल गेट पर भी दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। अस्पताल गेट पर तैनात पीआरडी जवान पूरन सिंह ने दोनों पक्षों को अस्पताल में प्रवेश करने से रोकने के लिए गेट बंद करना चाहा लेकिन दोनों पक्षों ने उसे गेट बंद नहीं करने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरडी जवान ने जब दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पीआरडी जवान के हाथ से डंडा छीन लिया और आपस में मारपीट करना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने पर उन्होंने पीआरडी जवान पर भी हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में अस्पताल प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के मामले में शिकायत दर्ज कराई है। संवाद


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें