फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खाद्य पदार्थों के 39 में से दो नमूने मानक पर खरे नहीं उतरे

Sat, 08 Mar 2025 12:52 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। होली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 12 दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मोबाइल वैन में 39 खाद्य पदार्थों के नमूने जांचे, जिनमें से दो मानकों के अनुरूप नहीं मिलने पर उन्हें जांच के लिए राजकीय विश्लेषणशाला भेजा गया है।
विज्ञापन


खाद्य उपायुक्त राजेंद्र सिंह कठायत की अगुवाई में विभागीय टीम ने शुक्रवार को नैनीताल रोड व मुख्य बाजार में तीन होटल, नौ डेयरी और मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने दुकान संचालकों को साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों का निर्माण, वितरण और संग्रह करने के निर्देश दिए।
टीम ने मोबाइल वैन के माध्यम से मावा, पनीर, तेल, गुझिया, मिठाई और मसाले के 39 नमूनों की मौके पर जांच की। जिला खाद्य अभिहीत अधिकारी पीसी फुलारा ने बताया कि मावा और पनीर के नमूने जांच में मानक के अनुरूप नहीं मिले। दोनों नमूने राजकीय विश्लेषणशाला रुद्रपुर भेज दिए हैं। आठ मार्च को मोबाइल वैन जसपुर और काशीपुर में खाद्य पदार्थों के निशुल्क परीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह, पवन कुमार, शिल्पी पोपली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें