फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो नर्सिंग अधिकारियों पर ड्यूटी व्यवस्था में अनियमितताएं बरतने का आरोप

Sun, 28 Jun 2026 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। दो लोगों ने मुख्यमंत्री से एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की दो नर्सिंग अधिकारियों पर ड्यूटी व्यवस्था में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक से 10 अक्तूबर 2025, 5 से 11 फरवरी 2026 और 23 अप्रैल से 16 मई तक ड्यूटी संबंधी अभिलेखों की विशेष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जसपुर के मोहल्ला जोशियान निवासी विक्रांत कुमार ने मुख्यमंत्री पोर्टल और काली मंदिर के पास निवासी नंदन सिंह बिष्ट ने डीजी हेल्थ को शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय की दो नर्सिंग अधिकारियों पर ड्यूटी व्यवस्था में अनियमितताएं बरतने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को नियम विरुद्ध तरीके से अवकाश प्रदान किया जाता है। बाद में उपस्थिति रजिस्टर में वाइटनर लगाकर हस्ताक्षर कराए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि सरकारी अभिलेखों में काट-छांट, फर्जी प्रविष्टियां प्रशासनिक अपराध एवं सेवा नियमावली का प्रत्यक्ष उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि मेडिकल अवकाश अवधि 1 से 4 मई 2026 के दौरान भी उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किया जाना सरकारी सेवा नियमों का उल्लंघन है। आरोप है इन कर्मियों को ऐसे वार्डों में तैनात किया जाता है जहां कार्यभार न्यूनतम रहता है। इससे जिम्मेदारी के साथ कार्य करने वाले कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने ड्यूटी रोस्टर, उपस्थिति रजिस्टर, मेडिकल अवकाश अभिलेख, सीसीटीवी फुटेज, संबंधित प्रशासनिक दस्तावेजों और जो स्टाफ राजकीय मेडिकल कॉलेज रुद्रपुर से संबंध होकर आए उनके रजिस्टर की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। इस संबंध में सीएमएस, स्वास्थ्य सचिव, महानिदेशक, निदेशक को भी शिकायत भेजी गई थी।
विज्ञापन

कोट
इस संबंध में शिकायती पत्र मिला था। इसके निपटारे के लिए कार्रवाई चल रही है। - डॉ. संदीप दीक्षित, सीएमएस, काशीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें