रुद्रपुर। रोडवेज डिपो को रानीखेत डिपो की दो और पुरानी बस भेजी गई हैं। रानीखेत और रामनगर डिपो से मिली दो-दो बसों का संचालन शुरू नहीं हुआ है।
डिपो को रानीखेत डिपो से पूर्व में पांच बस मिली थीं। इन बसों का मरम्मत के बाद संचालन शुरू हो गया है। कुछ दिन पूर्व रानीखेत डिपो से दो और बस डिपो को मिली हैं। इन बसों की मरम्मत का काम डिपो की कार्यशाला में चल रहा है।
डिपो में रामनगर डिपो से भी दो पुरानी बस भेजी गई थीं। दोनों बसों की भी मरम्मत हो रही है। डिपो के बेड़े में पहले से 32 बसें थीं। रानीखेत और रामनगर डिपो से मिलीं नौ पुरानी बसों को मिलाकर डिपो के पास 41 बसों का बेड़ा हो गया है। सभी बस पुरानी हैं। अक्सर खराब हो जाती हैं। संवाद
रामनगर और रानीखेत से मिली चार बसों की कार्यशाला में मरम्मत कराई जा रही है। मरम्मत होने के बाद रूटों पर चलाई जाएंगी। - केएस राणा, एआरएम, डिपो