फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: दो युवक तमंचा और चाकू के साथ गिरफ्तार

Fri, 15 Aug 2025 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुर। प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने बताया कि 112 के माध्यम से सूचना मिली की अहमदनगर को जाने वाले मार्ग पर बाग में दो युवकों ने एक युवक को बांध रखा है और मारने की कोशिश कर रहे हैं। उनके पास तमंचा व चाकू भी है। एसआई हरीश आर्य ने वहां पहुंच कर देखा कि पहले से ही बलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, धनजीत सिंह, अमनदीप सिंह ने दो युवकों को पकड़ा है और जिस युवक को वह पीट रहे थे वह भाग गया। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम हनी पाल निवासी डिबडिया बिलासपुर, रामपुर व अभिषेक पाल निवासी चुचेला थाना धनोरा, अमरोहा बताया। पुलिस ने हनी पाल के पास से 315 बोर का तमंचा व एक जिंदा कारतूस और अभिषेक पाल से एक चाकू व बाइक यूके-06-ए-एक्स 2323 बरामद की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें