खटीमा। पुलिस ने 11.23 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। बुधवार को पुलिस ने गश्त के दौरान कंजाबाग शिव मंदिर के सामने सड़क किनारे एक युवक को रुकने के लिए इशारा किया, लेकिन पुलिस को देखकर वह भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच युवक की बाइक बंद हो गई और पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 11.23 ग्राम स्मैक बरामद हुई।