फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी और प्रधानाध्यापक के खाते से उड़ाये दो लाख 

Fri, 19 May 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो खटीमा। 
विज्ञापन
फौजी और प्रधानाध्यापक के खाते से उड़ाये दो लाख  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर सेवानिवृत्त फौजी और प्रधानाध्यापक के करीब दो लाख रुपये उड़ा लिये गये। जालसाजों ने दो अन्य लोगों से भी फौजी के खाते में पैसे ट्रांसफर कराने के बाद रकम निकाली। खाताधारक को इसका पता तब चला जब खाते में पैसे ट्रांसफर करने वाला व्यक्ति फोन कर अपने पैसे वापस मांगने लगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दो संदिग्ध युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन



गौझरिया पटिया निवासी राम सिंह बोरा की पुत्री नीमा 13 मई को पिता का एटीएम कार्ड लेकर स्टेट बैंक में पैसे निकालने गई थी। युवती ने बताया कि वहां मौजूद दो युवकों ने वहां पैसा न होने की बात कहकर बगल के एटीएम में जाने को कहा। वहां खड़े कई लोग निकट स्थित कॉरपोरेशन बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गये। नीमा एटीएम से एक बार दस हजार रुपये निकालने के बाद दोबारा दस हजार निकालने लगी तो दोनों युवक उसके पीछे खड़े हो गये। जिससे उसका कोड गलत दब गया। इस पर एक युवक ने कार्ड पकड़ लिया और खुद पंच कर कोड डालने को कहा। कोड डालने के दौरान ही उन्होंने एटीएम कार्ड बदल दिया।



युवती कार्ड लेकर घर चली गई। शुक्रवार को एक युवक ने उसके पिता के मोबाइल पर फोन किया कि उनके खाते में 40 हजार ट्रांसफर हो गए हैं, उसे वापस करो। इस पर राम सिंह ने बैंक में पहुंचकर पासबुक में एंट्री करायी तो उनके होश उड़ गए। युवकों ने एटीएम कार्ड से 13 से 18 मई के बीच ट्रांसफर और एटीएम से एक लाख 45 हजार रुपये निकाल लिए थे। उन्होंने इस खाते में दो अन्य लोगों से भी 24 और 40 हजार ट्रांसफर कराकर रुपये निकाल लिये।
विज्ञापन




पीड़ित ने पुलिस में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर, खेतलसंडा खाम  में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य मो. हाशिम का भी कार्ड बदलकर युवकों ने 15 हजार रुपये निकाल लिए। दोनों ही घटनाएं एक ही दिन और एक ही बैंक की बतायी जा रही हैं। कोतवाल चंचल शर्मा ने बताया कि बैंक के एटीएम की फुटेज निकाल ली गई है। जिसमें दो युवक नजर आ रहे हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें