फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई सौ मीटर सड़क को तरस रहे लोग

Sat, 06 Aug 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
। मौजा मंशा पट्टी में नई कॉलोनी बसने के बीस साल बाद भी ढाई सौ मीटर सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। सड़क के अभाव में बारिश के दिनों में कालोनी के बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। कॉलोनी में जल भराव की स्थिति हो जाती है। कालोनी में अधिकांश वाल्मीकि समाज के परिवार रहते हैं।
विज्ञापन


ढाई सौ मीटर सड़क बनवाने के लिए कॉलोनी वासी दर्जनों बार नगर पालिका एवं डीएम से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक समस्या हल नहीं हो सकी है। शहर के पश्चिमी छोर में बसी कालोनी में आज भी सभी रास्ते कच्चे और कीचड़ भरे हैं। कॉलोनी में रहने वाले पवन कुमार कहते है कि सड़क को बनवाने के लिये उन्होंने एक सप्ताह पहले सभासदों के साथ ईओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था।

पूर्व में कई बार ईओ से भी मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। श्याम सिंह कहते है कि मलिन बस्तियों के सुधार के लिये सरकार पैसा तो दे रही है, लेकिन पालिका उस पैसे को कहीं और लगा रही है। आशा देवी ने कहा कि बारिश के दिनों में कच्ची सड़क पर दो से तीन फिट पानी भर जाता है।
विज्ञापन


जिसके कारण कई दिनों तक बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं।  मधुबाला कहती है कि चुनाव के दिनों मेें नेता टाइल्स की बढ़िया सड़क बनवाने का वादा करते है, लेकिन चुनाव के बाद भूल जाते है। इस बार कॉलोनीवासी नेताओं को सबक सिखाने के लिये चुनाव का बहिष्कार करने का मन बना रहे हैं। वहीं पालिकाध्यक्ष मोहम्मद उमर ने बताया कि कॉलोनी की सड़कें बनाना प्रस्तावित है। धन उपलब्ध होने पर शीघ्र बनाया जाएगा। कुछ सड़कों की टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें