फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान योजना से दो अस्पताल बाहर, 10 निलंबित 

Tue, 02 Jul 2019 12:05 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
RTI
विज्ञापन

उत्तराखंड में अटल आयुष्मान योजना से निशुल्क इलाज के लिए संबद्ध दो निजी अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया गया है। इसके अलावा 10 अस्पतालों की संबद्धता भी निलंबित कर दी गई है। काशीपुर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता नदीम उद्दीन नेे अटल आयुुष्मान उत्तराखंड योजना कार्यालय (देहरादून) से आयुष्मान योजना से संबंधित विभिन्न सूूचनाएं मांगी थी।

विज्ञापन


इसके जवाब में लोक सूचना अधिकारी/प्रशासनिक अधिकारी पूनम चंदेल नेे सूचना उपलब्ध कराई है। नदीम को उपलब्ध सूचना केे अनुसार प्रदेश में अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना सेे संबद्ध दो अस्पतालों को नियमों का उल्लंघन करनेे के आधार पर योजना से बाहर कर दिया गया हैै। इसमें 13 मई 2019 को आस्था हॉस्पिटल जनपद ऊधमसिंह नगर और 25 मई को प्रिया हॉस्पिटल (हरिद्वार) को हटाया गया हैै।


इसके साथ ही 10 अन्य निजी अस्पतालों के विरुद्ध जांच और कार्रवाई कर उन्हें योजना से निलंबित किया गया हैै। इसमें 25 मई 2019 को जसपुर मेट्रो अस्पताल (जसपुर) को निलंबित किया गया हैैै। इसके बाद एक जून 2019 को काशीपुर के सहोता मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, अली नर्सिंग होम, रुद्रपुर के कुशन हॉस्पिटल, हरिद्वार के जीवन ज्योति हॉस्पिटल, देहरादून के विनोद आर्थो क्लीनिक और रामनगर के ब्रजेश हॉस्पिटल को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


वहीं, चार जून को अरोग्य मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रुड़की और 10 जून को देवकी नंदन हॉस्पिटल काशीपुर और जनसेेवा हॉस्पिटल काशीपुर को निलंबित किया गया हैै। बताया कि अस्पतालों के विरुद्ध कार्रवाई राज्य हेल्थ अथिकरण एवं संबंधित प्राइवेट चिकित्सालय के मध्य हस्ताक्षरित अनुबंध में वर्णित नियमों के आधार पर की गई हैै। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें