किच्छा नेशनल हाईवे-74 पर सिरौलीकलां के पास ग्राम भंगा निवासी तीन दोस्तों की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो युवकों की मौत से भंगा गांव में मातम का माहौल है।
ग्राम भंगा निवासी राजकुमार सक्सेना का बेटा प्रज्जवल उर्फ कृष्णा (19) हल्द्वानी रोड पर स्थित राजेश मेडिकल स्टोर पर सेल्समैन था। गांव का रहने वाला अर्जुन (19) शंकर फार्म के निकट डिस्पोजल बनाने वाली कंपनी में नौकरी करता था। गांव का रहने वाला जितिन (18) दोनों का दोस्त था। रविवार की शाम कृष्णा मेडिकल स्टोर बंद कर दोनों दोस्तों के साथ बाइक पर ग्राम भंगा को निकले थे। सिरौलीकलां के पास अज्ञात वाहन से तीनों दोस्तों की बाइक टकरा गई। हादसे के बाद तीनों को आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया था। डाक्टर ने जांच के बाद प्रज्जवल को मृत घोषित कर दिया जबकि अर्जुन और जितिन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रुद्रपुर के निजी अस्पताल में अर्जुन ने भी दम तोड़ दिया। घायल जितिन का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलभट्टा पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाए गए तो परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विधायक बेहड़ और पूर्व विधायक शुक्ला पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे
दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश जारी
सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी ने बताया कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई है उसकी तलाश की जा रही है। बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अगर आवश्यक हुआ तो एनएचएआई के अधिकारियों से बात की जाएगी।
दिव्यांग पिता का सहारा चला गया