फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ड्यूटी से लौट रहे दो कर्मचारियों की ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से मौत

Mon, 15 Dec 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। पेपर मिल से मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की शनिवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला मुरादाबाद के थाना भगतपुर के ग्राम भदगंवा निवासी मोहित सिंह (25) पुत्र कल्याण सिंह और इसी गांव के ऋषभ सिंह (28) पुत्र राकेश सिंह महुआखेड़ा गंज स्थित पेपर मिल में मजदूरी करते थे। शनिवार शाम दोनों ड्यूटी खत्म करके बाइक पर घर लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे महुआखेड़ा गंज में रेलवे क्रॉसिंग से पहले एक मोड़ पर लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर मोहित की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ऋषभ गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मुरादाबाद रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। पैगा चौकी की पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चालक भाग गया था। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी।
रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मोहित के परिजनों ने बताया कि वह दो साल के बेटे लव, चार साल की बेटी शानवी और पत्नी कुसुम को रोता बिलखता छोड़ गया है। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बहन की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आठ बजे के करीब मोहित को फोन किया था। उसने बताया था कि छुट्टी हो गई है। वह और ऋषभ दोनों घर आ रहे हैं। उसके बाद से फोन नहीं लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें