फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकरण प्रमाण पत्र अवधि समाप्त होने पर दो इकोकार्डियोग्राफी मशीन सील

विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दूसरे दिन भी निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्रों का निरीक्षण कर पंजीकरण प्रमाणपत्र अवधि समाप्त होने पर दो इकोकार्डियोग्राफी मशीन को सील किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसीएमओ डॉ. अविनाश खन्ना ने टीम के साथ पीसीपीएनडीटी अधिनियम के तहत पंजीकृत निजी अस्पताल और अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एसीएमओ ने बताया कि सबसे पहले बाजपुर रोड स्थित एक हार्ट सेंटर का निरीक्षण किया। यहां पर दो इकोकार्डियोग्राफी मशीनें बिना पंजीकरण संचालित होती मिलीं।
31 मार्च 2020 को दोनों मशीनों के पंजीकरण प्रमाणपत्र की वैधता समाप्त हो चुकी थी। केंद्र संचालक ने नवीनीकरण के लिए आवेदन भी नहीं किया था। टीम ने दोनों मशीनों को सील कर दिया है। जिला सलाहकार समिति की बैठक में उक्त कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत कर कारण बताओ नोटिस की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

इसके बाद इसी मार्ग पर टीम ने एक निजी लैब, मुरादाबाद रोड स्थित दो निजी अस्पताल में स्थापित इको मशीनों का निरीक्षण किया। यहां पर पंजीकरण प्रमाणपत्र सहित अन्य व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। वहां पर पीसीपीएनडीटी प्रभारी प्रदीप मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें