फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महाविद्यालय में दो दिवसीय नवोन्मेष कार्यक्रम का हुआ समापन

Thu, 09 Apr 2026 12:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम नवोन्मेष: वार्षिकोत्सव व मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन योजना पुरस्कार वितरण समारोह का समापन हुआ। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतियोगियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में एकल नृत्य में योग संकाय से ऋतु प्रथम स्थान, कला संकाय से पायल थापा द्वितीय स्थान और वाणिज्य संकाय से काजल तृतीय स्थान पर रहीं। एकल गायन में किरण सरकार प्रथम रहीं। देशभक्ति आधारित समूह गान में बीएड विभाग प्रथम स्थान पर रहा। लघु नाटिका में कला संकाय प्रथम, वाणिज्य संकाय द्वितीय और विज्ञान संकाय तृतीय स्थान पर रहा। युगल गीत में तनिष्का और राशि प्रथम रहे। कव्वाली में विज्ञान संकाय प्रथम स्थान, युगल नृत्य में दीक्षा और पलक, पारंपरिक लोक गीत में वाणिज्य संकाय, वाद्ययंत्र में विज्ञान संकाय से मोहित कुमार, पारंपरिक लोक नृत्य में कला संकाय और समग्र परिणाम में कला संकाय प्रथम स्थान पर रहा जबकि बीएड संकाय ने द्वितीय और वाणिज्य संकाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि एसपी स्वप्न किशोर सिंह और महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमिता श्रीवास्तव ने पुरस्कार दिए। वहां डॉ. नीरज कुमार शुक्ला, डॉ. राघव कुमार झा, डॉ. केएन यादव, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. सुभाष चंद्र कुशवाहा, डॉ. जानकी सुयाल, डॉ. मीना शर्मा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें