फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महादेव को समर्पित दो दिवसीय हरतालिका तीज महोत्सव संपन्न

Wed, 16 Sep 2026 01:35 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
काशीपुर में आयोजित हरतालिका तीज महोत्सव में महिलाएं। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
काशीपुर। गोरखा सेवा समिति महिला मंडल की ओर से आयोजित दो दिवसीय हरतालिका तीज महोत्सव धूमधाम और सांस्कृतिक छटा के साथ संपन्न हुआ। भारतीय गोरखा लोक संस्कृति को समर्पित इस दो दिवसीय आयोजन में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक गीतों और नृत्यों के माध्यम से गोरखा, पहाड़ी एवं नेपाली संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

तुमड़िया डाम मालधन स्थित डेरा श्री हरिधाम के डेरा प्रमुख परम गुरजंट सिंह महाराज ने भगवान शिव व माता पार्वती को समर्पित हरितालिका तीज कार्यक्रम में विशेष सत्संग व आध्यात्मिक संदेश देकर माहौल में चार चांद लगा दिए। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा-अर्चना हुई। महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की। इस दौरान पारंपरिक गोरखा परिधानों सिक्के की माला, मखमली चोली और लाल साड़ी में सजी-धजी महिलाओं और युवतियों ने गोरखा, कुमाऊंनी, गढ़वाली और नेपाली लोक गीतों की मधुर धुनों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें