फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में आग लगने से दो मासूमों की झुलसकर मौत

Fri, 20 Nov 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



 ट्यूबवेल की कोठरी में अज्ञात कारणों से आग लगने से दो मासूम बच्चे जिंदा जल गए। साथ ही दो मवेशी भी इस भीषण अग्निकांड में झुलस कर मर गए। प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पीड़ित परिवार को खाद्यान सहायता के तौर पर तुरंत 68 सौ रुपए की सहायता राशि दी। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
मूल रूप से बंगाल निवासी शेख जफर पुत्र शेख सद्दीक हाल में ग्राम कुदैयोंवाला में गुरचंद सिंह के फार्म में ट्यूबवेल को कोठरी में छप्पर डालकर परिवार समेत रहता है। शेख जफर का परिवार मजदूरी कर जीवन यापन करता है। बृहस्पतिवार को शेख जफर पत्नी सोना और बड़े पुत्र शेख महरू के साथ तड़के ही गांव में गोबर उठाने गया हुआ था। घर में उसका एक ढाई साल का पुत्र शेख रविउल और चार साल का पुत्र शेख राहुल सो रहे थे। करीब आधे घंटे बाद फार्म के मालिक गुरुचंद ने कोठरी से आग की लपटे उठती हुई देखी।
विज्ञापन

अपने फार्म से आधा किलोमीटर दूर रहने वाले गुरचंद जब तक ग्रामीणों को लेकर घटना स्थल पर पहुंचते, भीषण आग में सब कुछ जलकर राख हो गया। कोठरी में दोनों मासूमों की झुलसकर मौत हो चुकी थी और उनके शवों को पहचानना तक मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा भीषण अग्निकांड में एक बकरी और बछड़ा भी झुलसकर मर गया। घर का सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर पीड़ित परिवार भी मौके पर पहुंच गया।
विज्ञापन

घटना से पीड़ितों में कोहराम मचा हुआ है। इधर, सूचना पर एसडीएम पीएस राणा, तहसीलदार संजय कुमार, सीओ जीसी टम्टा, एसओ कुंडा रमेश तनवार, सूर्या चौकी इंचार्ज नासिर हुसैन घटना स्थल पर पहुंच गए। प्रशासन ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को खाद्यान के लिए 68 सौ रुपए की नगद सहायता धनराशि सौंपी। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें