बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे बरहैनी में नई सड़क पर दो कारें टकरा गईं जिससे यातायात बाधित हो गया। सोमवार रात हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव बरहैनी नई सड़क चौक पर दो कारों में टक्कर हो गईं। उसके बाद कार चौक पर लगे एक ठेले से टकरा गई। इससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई। लेकिन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।