फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: टक टका टक कमला बाटुलि लगाए... पर झूमे दर्शक

Wed, 14 Jan 2026 01:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नानकमत्ता। मां नंदा सुनंदा की स्तुति के साथ दो दिवसीय उत्तरायणी कौतुक महोत्सव के आयोजन में पर्वतीय संस्कृति की छटा बिखेरी। प्रसिद्ध लोक गायक फौजी ललित जोशी के गीत... टक टका टक कमला बाटुलि लगाए... पर दर्शक जमकर थिरके।
विज्ञापन


मंगलवार को कौतिक महोत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ प्रेम सिंह राणा और अध्यक्षता कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना ने किया। महोत्सव में प्रसिद्ध लोकगायक फौजी ललित जोशी के साथ प्रकाश महर ने पी जाये ठंडो पानी की जाय.., लोक गायिका प्रीति ने, स्वर्ग तारा ज्यून्याली रात और हरु जोशी ने पहाड़ को ठंडो पानी... आदि सुनाकर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
महोत्सव के प्रथम दिन नगर के यूनिटी स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, गुरुकुल अकादमी, श्री गुरु नानक इंटर कालेज, नौगजे, केजेएम व पुष्पा प्रियंका सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं के साथ ही पर्वतीय समाज की महिलाओं ने झोड़ा चाचरी नृत्य से मन मोह लिया। समिति ने सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुरेश जोशी, ज्ञानेंद्र कुमार, उमेश अग्रवाल, भास्कर सम्भल, नकुल भट्ट, जगदीश जोशी, हरीशचंद्र सती, राजेंद्र नाथ गोस्वामी,हीरा चंद,धर्म सिंह बिष्ट, प्रकाश बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें