फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र से दो बाइक चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में ऑटोलिफ्टर गैंग सक्रिय हो गया है। चोरों ने दो अलग-अलग जगहों से बाइक चोरी कर ली। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आवास विकास में बी-314 निवासी विजय कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपने चाचा की बाइक (यूए 06जी 6562) को चलाता है। रोजाना की तरह 25 जून की रात को भी उसने बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह सात बजे जब वह घर से बाहर आया तो बाइक वहां पर नहीं थी। घर के पड़ोस में लगे सीसीटीवी में चोर बाइक ले जाता कैद हुआ है। दूसरे मामले में वार्ड नंबर दो ट्रांजिट कैंप निवासी सचिन वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह मूल रूप से पीलीभीत के ग्राम बरखेड़ा का रहने वाला है। उसने प्रीतम राम निवासी ग्राम दहगला, पोस्ट भिकारीपुर जिला पीलीभीत से बाइक (यूपी 26 एम 1905) खरीदी थी। उसने बाइक अपने नाम नहीं की थी। आठ जुलाई की रात को बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें