किच्छा। चोरी की दो बाइक समेत पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि ग्राम बंडिया निवासी दानिश ने 7 जुलाई को बाइक चोरी की तहरीर और इसी दिन सिरौलीकलां निवासी आमिर अली से मोबाइल छीनने की सूचना मिली थी। पुलिस ने हल्द्वानी रोड पर काली मंदिर के निकट घेराबंदी कर दो बाइक पर सवार चार लोगों को रोका। जांच में पता चला कि यह बाइक रेलवे स्टेशन से चोरी की जबकि दूसरी बाइक को दो साल पहले रुद्रपुर से चोरी की गई थी। बदमाशों के कब्जे सें मिला एक मोबाइल आमिर अली से छीना गया था जबकि दूसरा मोबाइल रुद्रपुर के तीन पानी के पास से छीना था। बदमाशों में सोनू पाल निवासी भुचिया जनौबी थाना भोजीपुरा जिला बरेली, इजहार निवासी कबरडिग्गा थाना भैरवगंज जिला बजहा बिहार, मुश्ताक निवासी कच्ची खमरिया लालपुर और नीलकंठ कालोनी लालपुर निवासी आकाश शर्मा हैं। सीओ ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
एक आरोपी है बिजली मेकेनिक
किच्छा। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार हुए चार बदमाशों में मुश्ताक और आकाश शर्मा तो लालपुर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। बताया कि सोनू पाल बिजली मेकेनिक है। सोनू की इजहार के साथ दोस्ती थी। वह रुद्रपुर रोड पर राधा स्वामी सत्संग आश्रम के निकट बन रही एक कालोनी में बिजली का काम देखता है। दोनों यहीं रहते थे और यहीं रहकर वारदात को अंजाम दे रहे थे। संवाद