फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बीमा कंपनी के शाखा प्रबंधक और उप प्रबंधक पर 3.50 करोड़ की धोखाधड़ी का केस

Sun, 09 Jul 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के उच्च अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के रुद्रपुर शाखा प्रबंधक और उप शाखा प्रबंधक पर धोखाधड़ी कर 3.50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का आरोप लगा है। कोतवाली पुलिस ने कंपनी के उच्च अधिकारी की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हल्द्वानी स्थित यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस के प्रबंधक अनीश कुमार श्रीवास्तव ने एसएसपी डाॅ.मंजूनाथ टीसी को शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि कंपनी का रुद्रपुर में एक शाखा कार्यालय है। जहां वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अश्विनी सक्सेना 22 अक्टूबर 2018 से ओर हेमंत सिंह जंगपांगी उप प्रबंधक के पद पर वर्ष 2016 से तैनात थे। 2022 में रुद्रपुर शाखा में मोटर ऑन डैमेज क्लेम राशियों में असाधारण वृद्धि देखी गई। आंतरिक ऑडिट और सतर्कता जांच के आदेश दिए गए थे। जांच में पता चला कि ऑटो वर्कशॉप में बड़ी संख्या में दावों को कैशलेस मोड में निपटाया गया है। अधिकतर दावों की निपटान दावा राशि एक से 2 लाख रुपये के बीच थी। क्षतिग्रस्त वाहन की तस्वीरों से संकेत मिलता है कि दावे गढ़े गए हैं और कुछ मामलों में तस्वीरों को फोटोशॉप भी किया गया था। दावों की फाइलों की जांच पर पता चला कि एक ही तस्वीर को कई दावों में और कुछ मामलों में अलग-अलग वाहन नंबरों के साथ भी इस्तेमाल किया गया है। ऑटो कार्यशालाओं की ओर से प्रस्तुत वाहन मरम्मत के बिल बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए थे। जांच में दोनों अधिकारियों ने रुद्रपुर से 1500 किलोमीटर दूर माइक्रो ऑफिस भुट्टू-ऑफिस जिला फतेहाबाद, हरियाणा की बीमा पॉलिसी पर लगभग 40 दावों का निपटारा किया था। जो संदिग्ध हैं। आरोप है कि दोनों ने बीमा सर्वेक्षकों और ऑटो गैराज मालिकों की मिलीभगत से कंपनी धन का दुरुपयोग कर 3,53,01,847 रुपये का नुकसान किया। उन्होंने आरोपियों और मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने दोनों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें