फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: 12.20 ग्राम स्मैक के साथ दो पैडलर गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2023 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
-13एसटीजी02पी: सितारगंज पुलिस हिरासत में स्मैक तस्करी के आरोपी। संवाद
विज्ञापन
सितारगंज। पुलिस ने 12.20 ग्राम स्मैक के साथ दो पैडलर को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चाकू भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

कोतवाली के एसएसआई हरविंद्र कुमार ने बताया कि सिडकुल चौकी इंचार्ज चंदन सिंह बिष्ट, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज जगदीश तिवारी ने कांस्टेबल सुनील चौहान, कपिल कुमार, कुंदन सिंह के साथ कल्याणुपर पुरानी पुलिस चौकी के पास संदिग्ध दो युवकों पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में दोनों सकपका गए और भागने की कोशिश करने लगे। पूछताछ दोनों ने अपना नाम पूर्वी उकरौली गांव निवासी नंदलाल यादव और अमित रस्तोगी बताया।
विज्ञापन

एसएसआई ने बताया कि नंदलाल के कब्जे से 5.25 ग्राम और अमित के कब्जे से 6.95 ग्राम स्मैक बरामद हुई। दोनों के पास 20-20 पुड़िया और अमित के कब्जे से चाकू भी बरामद हुआ। एसएसआई ने बताया कि वे दोनों नशे के आदी हैं। पहसैनी गांव निवासी दो भाई मेजर सिंह व सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा से स्मैक लाकर तीन सौ रुपया प्रति पुड़िया बनाकर बेचते हैं। बताया कि मेजर और सुखदेव उनका पैडलर की तरह इस्तेमाल करते थे। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें