काशीपुर में तहसीलदार काे ज्ञापन सौंपते पर्वतीय समाज के लोग। संवाद
काशीपुर। पर्वतीय समाज ने रविवार को सीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार युसूफ अली को सौंपकर कहा कि बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने कुंडेश्वरी चौकी में तैनात हरि सिंह को गंदी भाषा का प्रयोग करते हुए पर्वतीय समाज पर अभद्र टिप्पणियों का प्रयोग किया। इससे पर्वतीय समाज में रोष है। उन्होंने बार अध्यक्ष के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उनका लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। इससे पूर्व उन्होंने श्रीरामलीला ग्राउंड से कटोराताल रोड, माता मंदिर रोड़, मुख्य बाजार, पोस्ट ऑफिस रोड़ से होते हुए कोतवाली तक जन आक्रोश रैली निकाली। उन्होंने कोतवाल मनोज रतूड़ी को भी ज्ञापन सौंपा। वहां पर बीडी कंडवाल, सुरेंद्र सिंह जीना, नीरज कांडपाल, राकेश लखेड़ा, विजय बिष्ट, कैप्टन महिपाल सिंह, बचन सिंह नेगी, विक्रम सिंह रावत आदि थे।