काशीपुर। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4.832 किग्रा गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का एनडीपीएस एक्ट में चालान किया है। कुंडेश्वरी पुलिस चौकी पुलिस क्षेत्र में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम सीतारामपुर से लिटिल स्कॉलर स्कूल रोड पर बाइक पर सवार ग्राम रम्पुरा निवासी सूरज उर्फ कालू व राजेश निवासी ग्राम प्रतापपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर सूरज के पास से 2.563 और राजेश के पास से 2.269 किग्रा कुल 4.832 गांजा बरामद हुआ।