खटीमा। विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने मंगलवार को मंडी परिसर में गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तौल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने व पारदर्शी बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उन्हें उपज का उचित मूल्य समय पर मिल सके। वहां पर नरेंद्र आर्या, उमेश राठौर, राजकिशोर सक्सेना, लक्ष्मण राणा, रोहित शर्मा आदि थे। इधर, मंगलवार को मंडी परिसर में खाद्य विभाग के दो क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद हुई। वरिष्ठ विपणन अधिकारी केसी आर्य ने बताया कि दोनों क्रय केंद्रों पर कुल 200 क्विंटल से अधिक गेहूं खरीद हुई।