फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhamsingh Nagar: हनी ट्रैप गिरोह में शामिल महिला समेत दो गिरफ्तार, व्यापारी को बनाया था बंधक

Tue, 31 Mar 2026 01:19 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

रुद्रपुर में हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर पुलिस ने एक व्यापारी को हनीट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये वसूलने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में एक महिला भी शामिल है। रुद्रपुर के एक व्यापारी ने रविवार को ट्रांजिट कैंप कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, 27 मार्च को प्रिया नामक युवती ने उसे फुलसुंगी श्मशान घाट के पास बुलाया और अपने घर ले गई। वहां चार युवक और एक अन्य युवती ने उसे बंधक बनाकर कपड़े उतरवाए, अश्लील वीडियो बनाई और मारपीट की।

विज्ञापन


गिरोह ने वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे। डरकर व्यापारी ने अपने मित्र के माध्यम से 14 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए और बाद में 30 हजार रुपये नकद भी दिए। पुलिस ने सोमवार को संभल उत्तरप्रदेश निवासी मोतीराम और ट्रांजिट कैंप निवासी पिंकी उर्फ काजल को उनके किराये के मकान से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से फिरौती के 12 हजार रुपये बरामद हुए। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि पूछताछ में कुछ अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें