फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: बिजली की केबल चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Fri, 30 May 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खटीमा/मझोला। बरी- अंजनिया- टेड़ाघाट के बीच 11 केवी चंदेली पोषक में 17 विद्युत पोलों से 450 मीटर एचटी 11 केवी एबी केबल चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के पांच अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। केबल चोरी के मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने बुधवार रात गिरोह के दो सदस्यों गुलसाद और प्रेम शंकर निवासी काशीराम काॅलोनी, सुनगढ़ी, पीलीभीत को पकड़ा है। उनके पास से चोरी हुआ सामान, विद्युत तारों को काटने वाले उपकरण और चोरी करने में इस्तेमाल पिकअप वाहन बरामद किया। पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम निवासी बताया। इस गिरोह के पांच सदस्यों के नाम और सामने आए हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें