फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: डाकघर से ढाई लाख रुपये चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

Fri, 08 Sep 2023 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
29 अगस्त को डाकघर की कमीशन एजेंट महिला से चोरी हुए थे ढाई लाख रुपये
विज्ञापन

काशीपुर। डाकखाने में रुपये जमा करने आई महिला अभिकर्ता के ढाई लाख रुपये का थैला चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी जसपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एएसपी अभय सिंह और सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि मोहल्ला गंज निवासी रजनी सिंघल ने बताया था कि वह स्थानीय डाकघर में अभिकर्ता हैं। 29 अगस्त को वह डाकघर में ढाई लाख रुपये जमा कराने गई थीं। रुपयों से भरा थैला कैश काउंटर पर रखा, जो वहां से गायब हो गया था। मामले में पुलिस ने फरियाद हुसैन निवासी जुलहान और जशद निवासी मोहल्ला चौहान पट्टी थाना जसपुर को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें