फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर मारपीट करने वाले दो धरे

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। खेड़ा में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाकर तीन लोगों से मारपीट करने वाले नामजद दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया। इस मामले में अभी कई आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीओ कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए सीओ सिटी आशीष भारद्वाज ने बताया कि 19 सितंबर की शाम को खेड़ा में अशफाक उल्लाह पार्क के नजदीक रामलीला में मंचन करने वाले तीन लोग घूम रहे थे। इस दौरान वहां रहने वाले कुछ लोगों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पीट दिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद नामजद खेड़ा निवासी गुलाम और रेशमबाड़ी निवासी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी आशीष ने बताया कि मामले में करीब 50 से 60 अज्ञात आरोपी भी दर्ज हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जांच कर रही है। शीघ्र ही अज्ञात आरोपियों को चिह्नित कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें