रुद्रपुर। खेड़ा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में युवक पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस दो अभियुक्तों की तलाश में जुटी है। दोनों अभियुक्त घर छोड़कर भागे हुए हैं। पुलिस एक अभियुक्त को जेल भेज चुकी है।
खेड़ा वार्ड सात निवासी मोहम्मद इमरान ने कोतवाली में दर्ज कराए केस में कहा था कि बुधवार देर रात मोहल्ले के रहने वाले ईजाज और रिजवी के उकसाने पर नंदन उर्फ चंदन ने उसपर व उसके पिता मोहम्मद हारून पर फायरिंग कर दी थी। गोली उसके दाहिने हाथ में गोली लगी। आरोपी देख लेने की धमकी देकर भाग गए। बृहस्पतिवार को पुलिस ने नंदन को घटना में प्रयुक्त पिस्टल, मैगजीन, दो कारतूस के साथ गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया। दो नामजद रिजवान व एजाज पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके थे। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि दोनों अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी मिली है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।