फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवीएस शोरूम में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 टीवीएस शोरूम में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा टांडा उज्जैन क्षेत्र के ग्राम फसियापुरा की मनसा देवी कालोनी स्थित एक घर में हुई लूट की घटना में भी तीनों शामिल थे। मुख्य आरोपी तीन हत्याओं, लूट, डकैती में भी शामिल रह चुका है। खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने ढ़ाई हजार व एएसपी ने 15 सौ रुपए नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।  
विज्ञापन

20 सितंबर को बाजपुर रोड़ स्थित तिरुपति एजेंसी के टीवीएस शो रुम में चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपए की नगदी समेत हाथ की घड़िया चोरी कर ली थी। सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सेठी पेट्रोल पंप के निकट घूम रहे तीन लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना राम सिंह उर्फ मुकेश पुत्र त्रिलोकी निवासी ग्राम रावतपुर थाना सिंधोली जिला शाहजहांपुर (यूपी), रामनाथ पुत्र सुंदरनाथ निवासी इशापुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर, बचराम उर्फ लीची पुत्र हुकम सिंह निवासी इशापुर थाना निगोही जिला शाहजहांपुर बताया। तलाशी लेने पर राम सिंह के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा व दो कारतूस, रामनाथ व बचराम के कब्जे से दो चाकू बरामद हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने बताया कि उन्होंने अपने दो ओर साथी हउवा व धीरेंद्र के साथ मिलकर टीवीएस शोरूम में चोरी की थी। एएसपी उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए लोगों ने बताया कि उन्होंने ग्राम फसियापुरा के एक घर में भी लूट की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए चोरों से टीवीएस शो रूम से चोरी की गई 3 दीवार घड़ी, 43 हजार रुपये, घर से लूटा गया सैमसंग फोन बरामद किया गया। खुलासा करने वाले टीम में एसओ आईटीआई हरेंद्र चौधरी, एसआई सुधाकर जोशी, लाखन सिंह, कांस्टेबिल खीम सिंह, दिनेश कुमार, बसंत पांडे, विनय कुमार, लक्ष्मण सिंह, अनुज त्यागी शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें