फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: मुर्गे की दुकान में बिक रहा था कछुए का मांस, एक दबोचा

Thu, 06 Jul 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर के टांडा में कछुओं को साथ अरोपी साथ में टीम। - फोटो : Samvad News Agency
विज्ञापन
42 कछुए जिंदा बरामद, दुकान संचालक फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा रेंज की टीम ने दिनेशपुर के कालीनगर में मुर्गे की दुकान से 42 कछुओं को जिंदा बरामद किया है। दुकान में मुर्गे के मांस की आड़ में कछुओं का मांस बेचा जा रहा था। टीम ने दुकान में मांस बेचने का काम करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है जबकि दुकान संचालक फरार होने में कामयाब रहा। इससे पूर्व भी दिनेशपुर पुलिस कई बार कछुओं के साथ तस्करों को पकड़ चुकी है। हाल ही में पुलिस ने 40 किलो का कछुआ भी बरामद किया था।
विज्ञापन

बुधवार की शाम रेंजर आरएन गौतम को मुखबिर ने सूचना दी कि कालीनगर स्थित एक दुकान में कछुओं की खेप बेचने के लिए लाई गई है। उन्होंने डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला की टीम के साथ दुकान में छापा मारा। एक व्यक्ति हाथ में कट्टा पकड़कर दुकान के पीछे गली की ओर से भागा। पीछा करने पर वह कट्टा छोड़कर फरार हो गया। टीम ने दुकान में तलाशी ली तो तख्त के नीचे एक युवक छिपा हुआ मिला। दुकान से भी एक कट्टा बरामद हुआ। दोनों कट्टों में संरक्षित प्रजाति के 42 कछुए जिंदा बरामद हुए। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मनोज हालदार निवासी पिपिलिया नंबर दो महतोष मोड़ गदरपुर बताया। उसने बताया कि फरार होने वाला जयदेव निवासी कालीनगर है और वह दुकान का संचालक है। जयदेव ही कछुओं को बेचने के लिए लाता है। एसडीओ शशिवर्धन ने बताया कि दुकान में कछुए का मांस बेचा जाता था। मनोज और जयदेव के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। फरार जयदेव की तलाश में टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें