फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड के विरोध में हुंकार भरी

Wed, 17 May 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
विज्ञापन
ट्रंचिंग ग्राउंड की मांग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रुद्रपुर। विभिन्न सामाजिक संगठनों एवं राजनीतिक दलों ने एएनझा इंटर कॉलेज के फार्म हाउस की जमीन पर ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के फैसले का विरोध किया है। इसके तहत लोगों ने मंगलवार को प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ट्रंचिंग ग्राउंड को शहर से दूर बनाने की मांग की।
विज्ञापन


विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों से जुड़े स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह रामपुर रोड पर एएनझा इंटर कॉलेज के मैदान में धरना, प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड को शहर से दूर टांडा जंगल में बनाने की मांग की। विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी उन्हें समर्थन दिया।

कहा कि किच्छा रोड पर बना ट्रंचिंग ग्राउंड शहर के लिए पहले से घातक साबित हो रहा है। इसलिए प्रशासन को ट्रंचिंग ग्राउंड टांडा जंगल की भूमि पर बनाने की कोशिश करनी चाहिए। इसके बाद मौके पर पहुंचे एसडीएम पंकज उपाध्याय को लोगों ने ज्ञापन सौंपा। कहा कि प्रस्तावित ट्रंचिंग ग्राउंड रिहायशी क्षेत्र है।
विज्ञापन


शहर के अधिकांश शिक्षण संस्थाएं वहीं हैं। ऐसे में ट्रंचिंग ग्राउंड वहां बनता है तो न सिर्फ लोगों को परेशानी होगी बल्कि ट्रंचिंग ग्राउंड से आने वाली बदबू का स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य पर असर पड़ेगा। लोग डीएम डॉ. नीरज खैरवाल से भी मिले। डीएम ने रुद्रपुर एसडीएम पंकज उपाध्याय, किच्छा एसडीएम नरेश दुर्गापाल को शहर से दूर भूमि चिह्नित करने को कहा। तभी लोग शांत हुए। इनमें विजय अग्रवाल, जगदीश तनेजा, अनिल शर्मा, तजेंद्र सिंह बिष्ट, विजय भूषण गर्ग आदि थे। 

रुद्रपुर। नगर निगम की मेयर सोनी कोली का कहना है कि ट्रंचिंग ग्राउंड की समस्या का हल निकालना जरूरी है। इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय इसका सर्वमान्य हल निकाला जाना चाहिए। कहा कि वर्तमान में किच्छा रोड पर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड कचरे से भर चुका है।

वहां अब और कचरा डालने की गुंजाइश नहीं है। इस स्थान के आसपास आबादी होने से इसका कई वर्षों से विरोध हो रहा है। नये स्थान पर ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जगह चिह्नित की गई तो वहां पर भी इसका विरोध शुरू हो गया है।

एएन झा राजकीय इंटर कॉलेज के पीछे 11 एकड़ भूमि नगर निगम रुद्रपुर को ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए दी गयी है, जिसके लिए नगर निगम ने तीन करोड़ 60 लाख रुपये का भुगतान भी सरकार को कर दिया है। इस भूमि पर रिसाइकिलिंग प्लांट के लिए डीपीआर बनाई गई है।

निगम जनता के हित में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाना चाहता है। मेयर ने कहा जिला प्रशासन को जल्द ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर शहरवासियों की बैठक बुलाकर इस मसले का सर्वमान्य हल निकालना चाहिए। इस मामले में जल्द कोई निर्णय नहीं लिया गया तो समस्या बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें