फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर अंडे से भरा कैंटर पलटा, चालक सहित दो घायल

विज्ञापन
बाजपुर दोराहा के पास गंदे नाले के पास पलटा अंडे से भरा कैंटर। - फोटो : BAZPUR
विज्ञापन
बाजपुर। अंडों से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में कैंटर का चालक और परिचालक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

शनिवार शाम दोराहा चौक गंदे नाले के पास अंडे से भरा कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कैंटर चालक खालिद और परिचालक घायल हो गए। घायल चालक खालिद को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया गया। खबर मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। सड़क पर वाहन पलटने से जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। सड़क पर अंडे बिखरने से फिसलन हो गई जिससे कई बाइक और स्कूटी सवार गिरकर चोटिल हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले कुछ लोग थैलियों में अंडे भरकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें