फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन वाहन की टक्कर से ट्रांसफार्मर और सात बिजली पोल टूटे, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। गांव संतोषपुर में उपखनिज लदे वाहन की टक्कर से बिजली के सात पोल और एक ट्रांसफार्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे गांव संतोषपुर सहित आसपास की आपूर्ति ठप हो गई। बताते हैं कि घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइनों को ठीक करने में जुट गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह उपखनिज लदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकरा गया। जिससे बिजली के सात पोल और ट्रांसफार्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे गांव संतोषपुर सहित अन्य गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। खबर मिलते ही ईई वीके सक्सेना, एसडीओ गुलशन बुलानी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद क्षतिग्रस्त बिजली पोल को सड़क से हटाया गया। ईई वीके सक्सेना ने बताया कि निगम को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है। अस्सी फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। जल्द आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें