फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पलटने से शराब बिखरी

Thu, 29 Dec 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
विज्ञापन
ट्रक पलटने से शराब बिखरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काशीपुर। बाजपुर से सीएसडी कैंटीन के लिए अंग्रेजी शराब ले जा रहा दस टायरा ट्रक हाइवे पर बने डिवाइडर पर चढ़ने के बाद विद्युत पोल से टकराकर पलट गया। इसमें लाखों रुपए की शराब सड़क पर बहकर बर्बाद हो गई। बाजपुर के पास सुल्तानपुर पट्टी में रेडिको खेतान की शराब फैक्ट्री है। मंगलवार रात चालक संजय कुमार अपने हेल्पर के साथ वहां से ट्रक यूए07सी/9584 में बरमुडा रम की 600 पेटियां लेकर सीएसडी कैंटीन देहरादून के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन


आधी रात को जसपुर प्राइवेट बस अड्डे के पास एनएच-74 पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रक डिवाइडर पर चढ़ने के बाद सड़क पर ही पलट गया। ट्रक में रखी शराब की पेटियां सड़क पर बिखर गईं। इससे यातायात बाधित हो गया। मौके का फायदा उठाकर कुछ लोग शराब की बोतलें चुरा ले गए। सूचना पर सीओ राजीव मोहन सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने जेसीबी मंगाकर ट्रक और उसमें रखे सामान को किनारे कर दिया। आबकारी इंस्पेक्टर विष्णु थापा ने घटनास्थल के निरीक्षण के बाद सिपाहियों की ड्यूटी लगा दी थी। ट्रक एटू जेड ट्रांसपोर्ट कंपनी का है। कंपनी के मालिक सतीश शर्मा ने बताया कि ट्रक में 600 पेटियां थीं। जिनकी कीमत करीब 5 लाख 11 हजार रुपए है। हादसे में करीब 300 पेटी शराब की बोतलें टूटने से करीब ढाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


काशीपुर। हाइवे पर ट्रक की टक्कर से बिजली का पोल टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। पुलिसकर्मियों ने विद्युत कर्मियों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई। इससे सीओ दफ्तर सहित करीब 60 प्रतिष्ठानों में करीब 14 घंटे बिजली गुल रही। ऊर्जा निगम के जेई दीपक शर्मा ने बताया हादसे में पोल और तार टूटने से करीब 15 हजार रुपए का नुकसान हुआ है। दोपहर बाद आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें