फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK: ट्रांजिट कैंप के पास सड़क किनारे मिला ट्रक चालक का शव, चेहरे पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Jul 2026 11:59 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रपुर

सार

ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सड़क किनारे एक ट्रक चालक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में सड़क किनारे एक ट्रक चालक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे बेसुध पड़ा देखा तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


एसएसआई महेश कांडपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआत में मृतक की पहचान नहीं हो सकी, लेकिन कपड़ों की तलाशी के दौरान मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के नवीगंज निवासी संजीव (40) पुत्र कैलाश के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक के चेहरे पर हल्की चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया आशंका है कि नशे की हालत या मिर्गी का दौरा पड़ने से वह सड़क पर गिर गया होगा, जिससे चोट आई। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

सीओ विभव सैनी ने बताया कि संजीव सिडकुल क्षेत्र में ट्रक चालक के रूप में कार्यरत था। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें