ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार पिता पिता पुत्र की मौत हो गई। इससे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली और मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे बिज्टी रोड पर बघौरी गांव के पास ट्रक (एचपी12सी-7655) ने बाइक (यूके06एपी-4850) को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जसवंत सिंह (48) पुत्र गुरदयाल सिंह और उसका पुत्र बलविंदर सिंह (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया। यहां डाक्टर ने जसवंत को मृत घोषित कर दिया और बलविंदर की गंभीर स्थिति को देख उसे हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान पुत्र की भी मौत हो गयी। हादसे में पिता पुत्र की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि पिता-पुत्र बाइक से सितारगंज खाद लेने आ रहे थे। मृतक के पांच बच्चे हैं। जिनमें दो पुत्र घायल बलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह और तीन पुत्रियां कुलवंत कौर, नानकी कौर और सुरजीत कौर हैं। इनमें बलविंदर और कुलवंत कौर की शादी हो चुकी है।
हादसे की सूचना पर सिडकुल चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ ने घटनास्थल पहुंचकर ट्रक और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया। जबकि, चालक मौके से फरार हो गया। चौकी इंचार्ज नाथ ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। हादसे की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।