फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राली में लदा छह बीघा गेहूं जलकर राख

Fri, 08 Apr 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्रीपुर बिचवा गांव में ट्रैक्टर ट्राली में लाद कर लाया जा रहा गेहूं आग की चिंगारी की चपेट में आ गया। इससे गेहूं और ट्राली जल गयी, ट्रैक्टर को भी नुकसान हुआ है। आग बुझाने के प्रयास में तीन और काश्तकारों का चार बीघा गेहूं जल गया।
विज्ञापन


सूरज चौंसाली के छह बीघा खेत का गेहूं काटकर नारायण सिंह बिष्ट के ट्रैक्टर में लाद कर चालक लाल सिंह गांव की ओर ला रहा था। इस दौरान आई चिंगारी से ट्राली में रखे गेहूं में आग लग गयी। 

चालक ट्रैक्टर को लेकर खाली खेत की गया। लेकिन इस बीच आग इतनी भड़क गयी कि नजदीक के विनोद राणा, निर्मल सिंह, धर्म सिंह के चार बीघा खेत में खड़ा गेहूं भी जल गया। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पा लिया गया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। तहसीलदार राधेश्याम राणा ने मौका मुआयना कर काश्तकारों को मुआवजे का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें